दिल्ली : विधान सभा चुनाव 8 फरवरी और मतगणना 11 फरवरी को।

1
दिल्ली : विधान सभा चुनाव 8 फरवरी और मतगणना 11 फरवरी को।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने देश की राजधानी दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिये ऐलान कर दिया है। चुनाव एक ही चरण में 8 फरवरी को होगा और मतगणना 11 फरवरी को। दिल्ली में विधान सभा की कुल 70 सीटें हैं। इनमें से 12 सीटें अनुसूचित जाति के आरक्षित हैं। चुनाव के ऐलान के साथ हीं आचार संहिता लागू हो गया है। 

- नामांकन के लिये 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। आखिरी तिथि 21 जनवरी और नाम वापस लेने की आखिरी तिथि 24 जनवरी है। 

- 70 विधान सभा सीटों के लिये 13757 पोलिंग बूथ होंगे। लगभग 1 करोड़ 47 लाख वोटर हैं। इसके लिये 80 हजार कर्मचारी लगाये जायेंगे। 

- मीडिया मॉनटेरिंग सेंटर स्थापित होगा। 

- पहली बार ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि पोलिंग सेंटर पर लॉकर की व्यवस्था होगी।

- वरिष्ठ नागरिकों के लिये विशेष व्यवस्था की जायेगी।

बहरहाल दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त हो जायेगा। इससे पहले नई सरकार का गठन होना है। वर्तमान में यहां आम आदमी पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। बीते विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिली थी। तीन सीटें बीजेपी को और कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट नहीं मिल पाई थी।