हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली।

हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

झामुमो विधायक दले के नेता हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ समारोह में मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्य की राज्यपाल मुर्मू द्रौपदी ने उन्हें शपथ दिलाई। उनके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव (लोहरदगा), आलमगीर आलम (पांकुड़)  और राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता (राजद) ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। मंत्रिमंडल का विस्तार अब खरमास के बाद होगा। 

- राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झामुमो नेता हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वे 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिये। 

- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता व पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन, मां रूपी सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन भी समारोह के दौरान मंच पर मौजूद थे। 

- समारोह में बड़ी संख्या में मेहमान मौजूद थे-  वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव, कांग्रेस पार्टी लीडर राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आरजेडी लीडर तेजस्वी यादव, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, सीपीआई नेता डी राजा, जीएमके नेता स्टालिन,  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आप नेता सांसद संजय सिंह। इनके अलावा राज्य और राज्य के बाहर के कई हस्तियां मौजूद थे। 

विधान सभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में झामुमो सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी और 30 सीटें जीतने में सफल रही। वहीं कांग्रेस पार्टी ने 16 सीटें जीती और राजद ने एक सीट। लेकिन राजद वोटर ने झामुमो और कांग्रेस को जीताने में अहम योगदान दिया। इसके अलावा जेवीएम नेता बाबू लाल मरांडी ने समर्थन देने का ऐलान किया। इकी पार्टी के तीन विधायक हैं।