टाइम्स खबर timeskhabar.com
राजधानी दिल्ली के अनाज मंडी में लगी आग से 43 लोगों की मौत ने सभी लोगों को खामोश कर दिया है। पूरा देश स्तब्ध है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना के जांच के आदेश दिये और कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। साथ हीं उन्होंने दुख जताते हुए मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र ने भी दुख जताते हए मृतक परिजनों को 2-2 लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रूपये देने का ऐलान किया। मृतको में बिहार के लोग भी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य से संबंधित जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनके परिजनों को 2-2 लाख रूपये देने का ऐलान किया।
फैक्ट्री मालिक रेहान गिरफ्तार :
अन्नाज फैक्ट्री के मालिक रेहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ गैरइरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना दिल्ली के फिल्मिस्तान इलाके में हुई। यहां कई फैक्ट्रियां गैरकानूनी तरीके से चल रही है। इतना ही नहीं इमारतों की ऊंचाई भी गैरकानूनी तरीके से ऊंचे किये गये हैं। फायर ब्रिगेड से कोई एनओसी नहीं ली गई है। बताया जाता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। प्लास्टिक बड़ी मात्रा में थी इस वजह से आग तेजी से फैली। अधिकांश लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई।
मौत पर राजनीति :
43 लोगों की मौत पर राजनीति भी शुरू हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस पार्टी ने इसके लिये केजरीवाल सरकार को निशाना बनाया वहीं आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है तो नगर निगम में बीजेपी की। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि इस इलाके में जहां तहां बिजली की तार लटक रही है। शिकायत भी की गई लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। वही आम आदमी पार्टी ने कहा कि इसके नगर पालिका जिम्मेवार है। वहां बीजेपी का शासन है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि यदि फैक्ट्री अवैध थी तो नगर निगम की ओर से उसे सील क्यों नहीं किया गया? इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिये। वहीं कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार और बीजेपी दोनों को ही जिम्मेवार ठहराया है।