आनंद बने विश्व चैंपियन।

आनंद  बने विश्व  चैंपियन।

भारत के विश्वनाथ आनंद ने एक बार फिर विश्व शतरंज प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। आंनद ने इजरायल के बोरिस गेलफंड को हराकर पांचवी बार विश्व चैंपियन बने हैं। यह मैच रूस की राजधानी मॉस्को में हुआ।

टीवी रिपोर्ट के अऩुसार मैच का फैसला रैपि़ड शतरंज टाइब्रेकर के मार्फत हुआ। इससे पहले आनंद और गेलफंड के बीच 6-6 से मुकाबला बराबरी पर रहा था। शुरुआत में रैपिड शतरंज के नियमों के तहत चार गेम हुए जिनमें दोनों खिलाड़ियों को 25-25 मिनट दिए गए।

टूर्नामेंट प्रारूप में 2007 विश्व चैम्पियनशिप जीतने के बाद आनंद का यह तीसरा मैच था। उन्होंने 2008 में रूस के ब्लादीमिर क्रामनिक के खिलाफ चार में से तीन मुकाबले जीते। इसके बाद 2010 में बुल्गारिया के वेसलीन टोपालोव के खिलाफ पांच में से तीन मुकाबले जीतकर विश्व चैंपियन का खिताब बरकरार रखा था।

जीत के बाद आनंद ने कहा कि वह काफी राहत महसूस कर रहे हैं। यह जीत अब तक का सबसे कठिन जीत है।