झारखंड : आरजेडी घोषणा पत्र - कॉलेज छात्रों को लैपटॉप साथ ही मेधावी छात्रों की उच्च शिक्षा निशुल्क। ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण।

1
झारखंड : आरजेडी घोषणा पत्र  - कॉलेज छात्रों को लैपटॉप साथ ही मेधावी छात्रों की उच्च शिक्षा निशुल्क। ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी मिलकर चुनाव लड़ रही है। तीनों ही पार्टियों ने घोषणा पत्र जारी की है। आरजेडी लीडर तेजस्वी यादव बिहार के साथ साथ झारखंड में भी पार्टी को मजबूत करने में जुटे। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह घोषणा पत्र जारी की। कई नेता मौजूद थ। मुख्य बिन्दु निम्नलिखित  है :

- बेरोजगारी को दूर करने और गरीबी मिटाने को प्राथमिकता। 

- ओबीसी को 27 प्रतिशत। 

- हर स्तर पर महिलाओँ को 50 प्रतिशत आरक्षण।

- बंजर भूमि को कृषि योग्य बनाकर भूमिहीनों के बीच वितरित। 

- कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देने साथ हीं ग्रामीण रोजगार गारंटी का क्रियान्वयन ।

- 10 हजार रूपये तक की कृषि ऋण माफ।

- काम के बदले अनाज योजना लागू करने को प्राथमकिता।

- मेधावी छात्रों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा का वादा।

- कॉलेज छात्रों को लैपटॉप और टैब।बंद पड़े स्कूलों को खोला जाएगा।

- बालू घाटों की नीलामी का अधिकार पंचायत को। 

- पुरानी पेंशन योजना दोबारा शुरू की जाएगी। 

- जेपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षा नियमित करायी जाएगी।

-  पारा शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को स्थायी किया जाएगा। 

- सभी जिलों में नारी उत्थान केंद्र और वृद्धाश्रम की की व्यवस्था होगी। 

- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक-आर्थिक स्तर को बढ़ाया जाएगा।