अयोध्या प्रकरण : सुप्रीम कोर्ट के फैसला ऐतिहासिक, खुशी की बात यह है कि सर्वसम्मति से फैसला हुआ - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

1
अयोध्या प्रकरण : सुप्रीम कोर्ट के फैसला ऐतिहासिक, खुशी की बात यह है कि सर्वसम्मति से फैसला हुआ  - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या प्रकरण पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन ( 9 नवंबर) बर्लिन की दीवार को गिराकर दो विचारधाराएं एक मार्ग पर आई। आज ही के दिन करतारपुर-कोरिडोर का उद्घाटन हुआ। अब हर नागरि की जिम्मेदारी बढ गई है न्यू-इंडिया के निर्माण को लेकर। अपने लगभग 11 मिनट के संबोधन में उन्होंने कई बाते कहीं जो निम्नलिखित है : 

- देश के न्यायपालिका और न्यायधीश विशेष रूप स अभिनंदन के योग्य हैं। न्यायपालिका के इतिहास में भी आज का दिन स्वर्णिम अध्याय की तरह है। देश के लिये खुशी की बात यह है कि यह फैसला सर्वसम्मति से आया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी को धैर्य से सुना। 

- इसके पीछे सैकड़ो वर्षो का इतिहास है। पूरे देश की इच्छा थी कि इस मामले की रोज सुनवाई हो। आज फैसला आ गया। 

- आज दुनिया ने भी देख लिया कि भारत का लोकतंत्र कितना जीवंत और मजबूत है। हर पंथ और हर समुदाय के लोगों ने खुले दिल से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया। 

- भारत की विविधता में एकता की बात जिसे भी समझन होगा वो आज के दिन को जरूर उल्लेखित करेगा। सवा सौ करोड़ लोगो ने यह इतिहास रचा है। 

- आज की तिथि यह भी संदेश देती है कि कटुता का कोई स्थान नहीं है हर हाल में धैर्य बनाये रखना जरूरी है। 

बहरहाल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब अयोध्या में राम-मंदिर निर्माण में कोई रूकावट नहीं आयेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिये अब हर नागरिक की जिम्मेदारी बढ गई है। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या पर अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले को किसी की हार या जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।  रामभक्ति हो या रहीमभक्ति, ये समय हम सभी के लिए भारतभक्ति की भावना को सशक्त करने का है। देशवासियों से मेरी अपील है कि शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखें।