चिराग पासवान बने लोजपा अध्यक्ष। राजकुमार राज ने कहा चिराग-नेतृत्व में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

चिराग पासवान बने लोजपा अध्यक्ष। राजकुमार राज ने कहा चिराग-नेतृत्व में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

बिहार और झारखंड विधान सभा चुनाव से पूर्व लोक जनशक्ति पार्टी में बड़ा बदलाव हुआ। लोजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने पार्टी की कमान संसदीय दल के नेता और सांसद चिराग पासवान को सौंप दी है। राम विलास पासवान लोजपा के संस्थापक अध्यक्ष थे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज कुमार राज ने कहा कि " मैं आज अपने पूरे राजनीतिक जीवन में सबसे ज्यादा आत्म विभोर और संवेदनशील हो गया। पार्टी नेता राम विलास पासवान जी जब राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का त्याग कर चिराग पासवान जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का ऐलान किया उस दौरान उन्होंने संघर्ष के समय साथी के रूप में सबसे पहला नाम मेरा लिया। मैं परम आदरणीय राम विलास पासवान जी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। " 

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि पार्टी और मंत्रालय दोनो ही चलाना मुश्किल हो रहा था। अब पार्टी का नेतृत्व युवा हाथों में है। पार्टी और मजबूत होगी और तेजी से आगे बढेगी। उन्होंने एलजेपी की स्थापना साल 2000 में की थी। तब से पार्टी अध्यक्ष का पद संभालते रहे। केंद्रीय मंत्री पासवान ने अपने भाषण में संघंर्ष के दिनों के सभी साथियों का याद किया और खासकर अपने राष्ट्रीय महासचिव राज कुमार राज को। 

- दिल्ली में 5 नवंबर को एलजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने का ऐलान किया गया। 

- केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि पार्टी और मंत्रालय दोनो हीं चलाना मुश्किल हो रहा था। 

- चिराग पासवान बिहार के जमुई से सांसद है। वे दूसरी बार सांसद चुने गये। 

- 73 वर्षीय राम विलास पासवान ने साल 2000 में एलजेपी की स्थापना की थी। अब वे पार्टी के संस्थापक-ट्र्स्टी की जिम्मेदारी निभाएंगे। 

- 36 वर्षीय चिराग पासवान अपने करियर की शुरूआत बॉलिवुड से की। 

- बॉलिवुड केबाद वे राजनीति में आये और साल 2014 में पहली बार चुनाव लड़े और जीत हासिल की जमुई संसदीय सीट से। साल 2019 में भी उन्होंने दूसरी बार जीत हासिल की। 

चिराग पासवान की राजनीतिक समझ सुलझे हुए माने जाते हैं। साल 2014 में जब राम विलास पासवान असमंजस में थे कि यूपीए के साथ रहें या एनडीए के साथ। उस दौरान चिराग ने ही एनडीए के साथ रहने की सलाह दी। साल 2014 के चुनाव में एलजेपी 7 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 6 पर जीत हासिल की थी।  

बहरहाल एलजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राज ने अपने नये पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। वे लगातार पार्टी को मजबूत करने की दिशा में प्रयासरत हैं। बिहार और झारखंड दोनो ही राज्यों में पार्टी को अच्छी सफलता मिलेगी।