महाराष्ट्र और हरियाणा में बीजेपी को बढत। वोटों की गिनती जारी।

1
महाराष्ट्र और हरियाणा में बीजेपी को बढत। वोटों की गिनती जारी।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

महाराष्ट्र और हरियाणा में हुए विधान सभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। शुरूआती रूझान में दोनो ही राज्यों में बीजेपी बढत बनाये हुए है। महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच और दूसरी ओर  कांग्रेस और एनसीपी के बीच भी गठबंधन है। महाराष्ट्र में कुल 288 सीटें हैं वहीं हरियाणा में विधान सभा की कुल 90 सीटें हैं।  कहा जा रहा है कि दोनो ही राज्यों में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। ऐसा पहली बार होगा  कि दोनो ही राज्यों में बीजेपी दोबारा सरकार बनायेगी। हालांकि अभी मतगणना के कई चरण बाकी है। उतार चढाव को देखते हुए हरियाणा में बदलाव भी देखे जा सकते हैं। यदि दोनो ही राज्यों में बीजेपी सरकार बनती है तो महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर ही मुख्यमंत्री होंगे। 

महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव में 60.5 प्रतिशत लोगों ने वोट किये जबकि साल 2014 के विधानसभा चुनाव में 63.08 प्रतिशत वोटिंग हुए थे। इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में 61.02 प्रतिशत वोट पड़े थे। हरियाणा में 65.57 प्रतिशत वोट पड़े जबकि 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां 76.13 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसी साल लोकसभा चुनाव में 70 प्रतिशत वोट पड़े थे।