महाराष्ट्र और हरियाण के विधान सभा चुनाव संपन्न। 24 अक्टूबर को वोटिंग।

1
महाराष्ट्र और हरियाण के विधान सभा चुनाव संपन्न। 24 अक्टूबर को वोटिंग।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

महाराष्ट्र (288 सीट) और हरियाणा ( 90 सीट) के साथ साथ देश के विभिन्न राज्यों में कुल 51 सीटों के लिये उपचुनाव संपन्न हुए। मतगणना 24 अक्टूबर को होंगे। इसी दिन मालूम चलेगा कि किसी पार्टी की सरकार बन रही है। कौन जीता-कौन हारा। सर्वे के अनुसार दोनो ही जगहों पर बीजेपी की सरकार बन रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और हरियाण के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने-अपने पद पर दोबारा बने रहेंगे।  

महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन है। और वर्तमान में भी दोनो की ही सरकार है। इस बार दोनो ही पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ी। साल 2014 में बीजपी और शिवसेना अलग अलग चुनाव लड़ी थी।  यहां विधान सभा की कुल 288 सीटें हैं जिनमें  29 अनुसूचित जाति व 25 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित है। दूसरी ओर कांग्रेस-एनसीपी के बीच गठबंधन है। एमएनएस भी चुनावी मैदान में है। 

महाराष्ट्र में राजनेताओं के और उनके परिवार के अलावा पड़ी संख्या में बॉलिवुड नगरी मुंबई के फिल्मी सितारों ने भी जमकर मतदान में हिस्सा लिया इनमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन , शाहरूख खान-पत्नी गौरी, आमिर खान-पत्नी किरण राव,  शनि देओल दीपिका पादुकोण, शबाना आजमी, जावद अख्तर, अनिल कपूर, धर्मेंद्र, ऋतिक रोशन, हेमा मालिनी, स्मृति ईरानी, माधुरी दीक्षित,  गोविंदा-पत्नी सुनिता, वरूण धवन, उर्मिला मातोंडकर, प्रीति जिंटा, कैलाश खेर,  सचिन तेंडूलकर-पत्नी अंजली-बेटा अर्जुन, प्रेम चोपड़ा, गुलजार, रवि किशन, पद्यिनी कोल्हापुरी  शामिल हैं। 

हरियाणा में कुल 90 सीटें हैं जिनमें 17 सीटें अनुसूचित जातियों के लिये सुरक्षित हैं हरियाणा में शाम पांच बजे 51.93 प्रतिशत वोट पड़े थ। 90 विधान सभा सीटों वाली हरियाणा में साल 2014 के चुनाव में बीजेपी ने 47 सीटें हासिल की थी। इसके अलावा आईएनएलडी को 19, आईएनसी 15, एचजेसी(बीएल) को 2 और अन्य के खाते में 7 सीटें गई 

इसके अलावा गुजरात की 6 सीटों, बिहार की 5, असम की 4 और हिमाचल प्रदेश तथा तमिलनाडु की दो-दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हए। अन्य राज्यों जहां उपचुनाव होगा, उनमें पंजाब की 4 सीटें, केरल की 5, सिक्किम की 3 राजस्थान की 2 और अरूणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, मेघालय और तेलंगाना की एक-एक विधानसभा सीटें शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबला है क्योंकि बीजेपी, एसपी, बीएसपी और कांग्रेस ने सभी 11 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे हैं।

बिहार में लोकसभा की एक सीट समस्तीपुर और विधानसभा की पांच सीट किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर के उपचुनाव के तहत सोमवार को शाम पांच बजे तक मतदान के दौरान 49.26 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।