महाराष्ट्र : देश के लोगों के पास रोजगार नहीं। किसान व्यापारी सभी परेशान हैं : कांग्रेस लीडर राहुल गांधी।

1
 महाराष्ट्र : देश के लोगों के पास रोजगार नहीं। किसान व्यापारी सभी परेशान हैं : कांग्रेस लीडर राहुल गांधी।

टाइम्स खबर timeskhabar.com महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने आने के बाद कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को एक आधार मिल गया है। लातुर में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार को निशाना बनाया और कहा कि देश की फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं और चीन की कंपनियां भरी हुई है। सारी की सारी चाइना की कंपनी हिन्दुस्तान में है। उन्होंने चंद्रयान-2 मिशन पर भी अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाये और कहा कि 2 दिनों में रॉकेट नहीं बनते। सिर्फ चांद पर रॉकेट भेजने से पेट नहीं भरता है। कांग्रेस लीडर गांधी ने कहा कि मीडिया में चांद की बात होती है लेकिन आम जनता के बारे में और उनके मुद्दे मीडिया में सुनाई नहीं देती। देश का किसान और युवा सब बेहद परेशान है। युवाओं को नौकरी नहीं और किसानों की स्थिति दयनीय है। किसान कहते हैं कि बर्बाद कर दिया है। सरकार और मीडिया का काम है वास्तिवक मुद्दों को हटाकर चाइना, पाकिस्तान, जापान और कोरिया ले जाना है। बीते 40 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। ऑटोमोबाइल सेक्टर की धजियां उड़ गई है। कपड़े और डायमंड की इंडस्ट्री खत्म हो गई। लेकन केंद्र सरकार इस पर कुछ नहीं कहेगी। राहुल गांधी ने मेक-इन-इंडिया पर तंज कसते हुए कहा कि देश में मेक-इन-इंडिया नहीं बल्कि मेक-इन-चाइना हो रहा है। लेकिन मीडिया यह सब कुछ नहीं दिखाता।