महाराष्ट्र : प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव अभियान का आगाज किया। आर्टिकल 370 और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर विपक्ष को दी चुनौती।

1
महाराष्ट्र : प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव अभियान का आगाज किया। आर्टिकल 370 और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर विपक्ष को दी चुनौती।

टाइम्स ख़बर timeskhabar.com

महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के समर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो गये। उन्होंने जलगांव में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस-एनसीपी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो आर्टिकल 370 और 35 ए का विरोध करें और घोषणा-पत्र में शामिल करें कि वे इस ऐतिहासिक फैसले को पलट देंगे। विपक्ष का इस पर घड़ियाली आंसू है। विपक्ष भी पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमारे लिए सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं बल्कि भारत का मस्तक है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कामकाज की जमकर तारीफ की और कहा कि वे सड़क, सिंचाई, कारोबार, किसान आदि हर क्षेत्र में सफलता पुर्वक कार्य किये हैं। देवेंद्र फडणवीस जी के रूप में एक मजबूत और युवा नेतृत्व महाराष्ट्र को मिला है। उन्होंने कहा कि फडणवीस जी ने पूरे महाराष्ट्र को, महाराष्ट्र के हर नागरिक को समग्रता और संपूर्णता के साथ नेतृत्व दिया है, सामाजिक सद्भाव के लिए काम किया है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बाल्मीकि जयंती है। 70 वर्षों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में रहने वाले वाल्मीकि समुदाय के लोगों को मानवाधिकारों से भी वंचित रखा गया था। लेकिन आज ऐसा नहीं है।  उन्होंने तीन तलाक के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि हमने मुस्लिम माता-बहनों से जो वादा किया था वह पूरा किया। यदि विरोधियों में हिम्मत है तो वे ये ऐलान कर दिखायें कि तीन तलाक कानून वे लायेंगे। 

-  बीते 5 वर्षों के हमारे काम से यहां विपक्षी भी हैरान और परेशान हैं। हमारे विरोधी भी आज ये मान रहे हैं कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन का नेतृत्व कर्मशील भी है और ऊर्जावान भी है।

- थके हुए साथी, एक दूसरे के लिए सहारा तो बन सकते हैं, महाराष्ट्र के सपनों को और यहां के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने का माध्यम नहीं बन सकते।

- थके हुए साथी, एक दूसरे के लिए सहारा तो बन सकते हैं, महाराष्ट्र के सपनों को और यहां के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने का माध्यम नहीं बन सकते। 

- महाराष्ट्र और देश के हर गरीब के अपने घर के सपनें को 2022 तक पूरा करने के लिए हम पूरे सामर्थ्य के साथ जुटे हैं।

बहरहाल, प्रधानमंत्री मोदी राज्य में 13 से 18 अक्टूबर के बीच 9 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 16 अक्टूबर को अकोला, पनवेल, पारतुर, 17 अक्टूबर को पुणे, सातारा, परली में रैलियां होंगी। मुंबई में 18 अक्टूबर को पीएम की महारैली होगी।