टाइम्स खबर timeskhabar.com
महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव को लेकर शिवसेना ने अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र आदित्य ठाकरे ने घोषणा पत्र जारी किया। आदित्य इस बार विधान सभा चुनाव लड़ रहे हैं। वे ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं जो चुनावी मैदान में हैं।
- किसानों के ऋृण माफ किये जायेंगे।
- 10 रूपये में भरपेट भोजन की व्यवस्था। पूरे महाराष्ट्र में 1000 फूड जॉइंट्स ओपन किया जायेगा।
- बिजली की दरों में 30 फीसदी कटौती की जायेगी।
- एक रूपये में गरीबों का हेल्थ चेकअप होगा। इसके लिये क्लिनिक खोले जायेंगे।
- कामकाजी महिलाओं के लिए सरकारी हॉस्टल।
- आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के शिक्षा के लिये महाविद्यालय।
- हर जिले में एक महिला बचत घर होगा।
महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच गठबंधन है। साल 2014 के चुनाव में दोनो ही पार्टियां अलग अलग चुनाव लड़ी थी। इस मौके पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह घोषणा पत्र पूरे राज्य के लिये है। और क्षेत्रवार विकास की भी योजनाएँ हैं। घोषणा-पत्र एक रिसर्च के बाद ही तैयार किया गया है।