टाइम्स ख़बर timeskhabar.com
महाराष्ट्र और हरियाण विधान सभा चुनाव के बाद झारखंड विधान सभा चुनाव का ऐलान किया जायेगा। लेकिन ऐलान से पहले हीं सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता राजकुमार राज ने झारखंड में पूरी ताकत लगा दी है। जगह जगह जनसभाएं की जा रही है। जनसभाओं में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। इस बार पार्टी नेता व सांसद चिराग पासवान भी झारखंड में अपनी सभाएं कर साफ संकेत दे रहे हैं कि एलजेपी भी मजबूत दावेदार है।
राजकुमार राज ने कहा कि लोजपा संसदीय बोर्ड के नेता चिराग पासवान और वे खुद संयुक्त रूप से झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। सघन दौरे के साथ साथ जनसभाओं का दौर भी जारी है। जनसभाओं में उमड़ी भीड़ से पार्टी को नई ऊर्जा मिल रही है। एलजेपी महासचिव राज ने बताया कि उनके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान एवं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से झारखंड में छह सीटों पर चुनाव लड़ने की मंशा व्यक्त की है। इसके अलावा बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और वरिष्ठ नेता ओम माथुर से भी पार्टी नेताओं की वार्ता लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मजबूती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ हैं। और एनडीए द्धारा लिये गये हर निर्णय पर लोजपा साथ है।
एलजेपी नेता राज ने बताया अभी तक जो भाजपा नेताओं से वार्ता हुई है उससे या लगता है लोजपा को गठबंधन में सीटें मिलेगी और पूरे झारखंड का एनडीए के दौरा में चिराग पासवान मौजूद रहेंगे। या पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान एवं लोजपा के सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तथा झारखंड में निवास करने वाले राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेता लोजपा का जनाधार बढ़ाने के लिए आने वाले विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं आशा है कि इसका सकारात्मक परिणाम मिलगा। राज ने कहा कि जल्द हीं दिल्ली में लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होगी जिसमें झारखंड के चुनाव पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।