एशियन गेम्स : हॉकी में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत। हॉन्ग-कॉन्ग को 26-0 से हराया।

1
एशियन गेम्स : हॉकी में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत। हॉन्ग-कॉन्ग को 26-0 से हराया।

(टाइम्स ख़बर डेस्क)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आज इतिहास रच दिया। इंडोनेशिया में हो रहे एशियन गेम्स में भारत ने हॉन्ग-कॉन्ग(चीन) को 26-0 से जबरदस्त शिकस्त दी। यह भारत की एशियान गेम्स में अबतक की सबसे बड़ी जीत है।  इससे पहले इसी मुकाबले में भारत ने मेजबान टीम इंडोनेशिया को 17-0 से हराया था। 26-0 से हॉन्ग-कॉन्ग को हराकर भारतीय टीम ने अपने 86 साल के रिकॉर्ड को भी तोड दिया। साल 1932 के ओलंपिक्स में यूएस को 24-1 से हराया था। 

भारत ने प्रारंभ से ही तेज और आक्रमक खेल का प्रदर्शन किया। शुरू के पांच मिनट में ही चार गोल कर दिये। पूरा मैच लगभग हॉन्ग-कॉन्ग के हाफ में ही खेला गया। भारतीय टीम के कप्तान और गोलकीपर पी आर श्रीजेश को पूरे मैच के दौरान कोई चुनौती नहीं मिली। भारत की ओर से आकाशदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह और रूपरिंदरपाल सिंह ने हैट्रिक गोल किये। इनके अलावा मनप्रीत सिंह, ललित उपाध्याय, वरूण कुमार ने 2-2 गोल किये। एसवी सुनील, विवेक सागर प्रसाद, मनदीप सिंह, अमित रोहिदास, दिलप्रीत सिंह, चिंगलेनसाना सिंह, सिमरनजीत सिंह और सुरेंद्र कुमार ने एक-एक गोल किये। 

साल 1932 में ब्रिटिश इंडिया ने यूएस को 24-1 से हराया था। इस मैच में ध्यानचंद और रूप सिंह ने 18 गोल किये थे। हालांकि इंटरनेशनल हॉकी मैच में सबसे बडे अंतर से जीत हासिल करने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड ने नाम है। साल 1994 में न्यूजीलैंड ने समाओ को 36-1 से हराया था। बहरहाल एशियन गेम्स में भारत का अगला मैच जापान से हैं शुक्रवार को।