होस्पिटल में भर्ती पिता लालू यादव की सेहत में लगातार गिरावट। सेहत को लेकर चिंतित हूं - पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव।

1
होस्पिटल में भर्ती पिता लालू यादव की सेहत में लगातार गिरावट। सेहत को लेकर चिंतित हूं - पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव।

मुंबई(टाइम्स ख़बर)।  आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पूरी तरह अस्वस्थ हैं। मुंबई स्थित एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में भर्ती लालू यादव के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। इस बारे में बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जानकारी दी। वे 20 अगस्त को अपने पिता से मिलने के लिये मुंबई आये हुए थे। उन्होंने ट्वीट किया कि एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में भर्ती अपने पिता से मिलने और उनकी सेहत के  बारे में जानकारी लेने मुंबई गया था। वे बीमार हैं। कई प्रकार के बीमारियों से ग्रस्त होने की वजह से उनकी सेहत में गिरावट आ रही है। इन्फेक्शन में लगातार बढोतरी हो रही है। इस वजह से चिंतित भी हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे जल्द से जल्द ठीक हों। उनकी देखभाल के लिये डॉक्टर्स की टीम लगातर देखभाल कर रही है। 

आरजेडी अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को चारा मामले में अदालत ने दोषी करार दिया है। और अलग अलग मामले में सजा सुनाई है। वे अस्थायी तौर पर जमानत पर हैं। उनकी उम्र 70 साल से अधिक की हो चुकी है। वे बिहार के मुख्यमंत्री थे। केंद्र में रेल मंत्री थे।