केरल बाढ और बारिश की चपेट में। प्रधानमंत्री मोदी ने हवाई सर्वे कर जायजा लिया।

1
केरल बाढ और बारिश की चपेट में। प्रधानमंत्री मोदी ने हवाई सर्वे कर जायजा लिया।

तिरुवतंनपुरम (टाइम्स खबर )। केरल को प्राकृतिक विपदा का सामना करना पड़ रहा है। लगभग पूरा केरल ही बाढ की चपेट में है। बारिश और भूस्खलन से तबाही। बताया जाता है कि 324 से अधिक लोगो की मौत हो चुकी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल पहुंच कर बाढ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया। और राज्य को 500 करोड़ रूपये की केंद्रीय मदद का ऐलान किया। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, केंद्रीय मंत्री के. जे. ऐल्फॉन्स और अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने 100 करोड़ रूपये की मदद का ऐलान कर चुके हैं। हालांकि मुख्यमंत्री विजयन ने बताया कि अबतक राज्य को 19 हजार 512 करोड़ रूपये का नुकसान हो चुका है। उन्होंने मदद के लिये केंद्र से 2 हजार करोड़ रूपये की मांग की थी। भारतीय सेना के तीनो अंगो के जवान बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। 

- केरल में बारिश और बाढ की वजह से भारी तबाही। लगभग पूरा राज्य ही बाढ की चपेट में। 324 से अधिक लोगो की मौत। आंकड़ो में लगातार बढोतरी।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री विजयन व अधिकारियो क साथ बैठक। बैठक में केंद्रीय मंत्री के जे एलफॉन्स भी मौजूद।

- प्रधानमंत्री ने 500 करोड़ रूपये की मदद का ऐलान किया। साथ ही मृतको के परिवार वालों को 2 लाख रूपये और घायलों को 50 हजार रूपये की मदद राशि का ऐलान।

- मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से 2000 करोड की मदद राशि की मांग की थी। दावा कि राज्य को अबतक 19 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान।

- बीते 100 सालों में से सबसे भयंकर बाढ की स्थिति।  राज्य की सभी नदियां खतरे की निशान से उपर बह रही है। 

- लगभग ढाई लाख से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं। एनडीआरएफ की टीमें अबतक एक लाख लोगो को बचा चुकी है।

- लोगो को बचाने के लिये आर्मी, कोस्ट गार्ड, नेवी, एयरफोर्स  पूरी ताकत लगा रही है।

- लगातार उड़ाने भरी जा रही है। विमानों से फूड पैकेट्स गिराये जा रहे हैं। 

- लोगो को राहत पहुंचाने के काम मे रेलवे भी जुटी हुई है। रेलवे ने अबतक एक लाख से ज्यादा पानी की बोतलें सप्लाई की है। और भी खेप भेजे जायेंगे। लगभग 3 लाख लीटर पानी लेकर स्पेशल ट्रेन कायकुलम पहुंचने वाली है। 

- जहां फोन नहीं काम कर रहे वहां केरल सरकार को वी-सैट लिंक्स का इस्तेमाल करने को कहा गया है। 

- केरल का देश भर मदद की की शुरूआत हो चुकी है। एसबीआई ने 2 करोड़ रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाये।

- तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने केरल को 25 करोड़ रूपये मदद करने का ऐलान किया। साथ ढाई करोड रूपये के आरओ मशीनें भी भिजवाने का  आदेश दिया। 

- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दस करोड रूपये मदद का ऐलान किया। 

बहरहाल केरल मे लोगो की मदद के लिये सेना के जवान तैनात किये हैं। वे युद्ध स्तर पर लोगो को बचाने के लिये कार्यरत हैं। वहां के लोगो के मदद की जरूरत है।