मुंबई : कश्मीर में शहीद हुए मीरा रोड के मेजर कौस्तुभ राणे। अपने जांबाज बेटे पर गर्व है परिवार और यहां के लोगों को।

1
मुंबई : कश्मीर में शहीद हुए मीरा रोड के मेजर कौस्तुभ राणे। अपने जांबाज बेटे पर गर्व है परिवार और यहां के लोगों को।

मीरा रोड (ग्लोबल ख़बर)। जम्मू-कश्मीर गुरेज सेक्टर में आंतकवादियों से लडते हुए भारतीय सेना के एक मेजर समेत चार जवान शहीद हो गये । वे हैं -  जांबाज मेजर कौस्तुभ प्रकाश राणे, जे सिंह, विक्रमजीत और मनजीत सिंह। मेजर राणे मुंबई से लगे मीरा रोड के रहने वाले थे। यह खबर आते हीं मीरा रोड में परिवार और यहां के लोगों में मातम छा गया। लोगों के आंखे नम थी। लेकिन उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।

जैसे-जैसे शहीद बेटे के खबर फैलते गई वैसे-वैसे लोग शीतल नगर स्थित उनके निवास पर पहुंचे श्रद्धांजलि देने के लिये। जांबाज योद्धा राणे के पिता प्रकाश राणे ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। वे दुश्मनों से मुकाबला कर शहीद हुए। मेरा बेटा देश के काम आया है। परिवार में मात-पिता के अलावा पत्नी कनिका, दो साल का मासूम पुत्र और एक बहन हैं। जांबाज योद्धा राणे सेना में साल 2008 में भर्ती हुए थे और उन्हें इसी साल 26 जनवरी को सेना सम्मान से सम्मानित किया गया था। 

शहीद मेजर कौस्तुभ की प्रारंभिक पढाई लिखाई मीरा-रोड से ही शुरू हुई थी। वे सबसे पहले होली क्रोस स्कूल से पढाई की फिर जुनियर कॉलेज की पढाई उन्होंने रावल कॉलेज से की। फिर आगे की पढाई के लिये वे पुणे चले गये और वहीं से उन्होंने कंप्युटर एप्लिकेशन से स्नातक किया।   परिवार, दोस्त व उनके शिक्षक सभी लोग को अपने बेटे मेजर राणे पर गर्व है।

 दरअसल पाकिस्तान की ओर से आंतकियों के घुसपैठ की जानकारी मिली थी।  तलाशी अभियान के दौरान  आंतकियों को घुसपैठ करते देखा गया। भारतीय सेना ने उन्हें सरेंडर करने को कहा। वे आतंकी सरेंडर करने वजाय फायरिंग शुरू कर दी। फिर सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई।