कांग्रेस सीडब्लूयसी : गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी कांग्रेस पार्टी। राहुल गांधी होंगे पार्टी का चेहरा।

1
कांग्रेस सीडब्लूयसी : गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी कांग्रेस पार्टी। राहुल गांधी होंगे पार्टी का चेहरा।

नई दिल्ली(टाइम्स ख़बर)। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में कांग्रेस पार्टी के सीडबल्यूसी यानी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को गठबंधन का चेहना बनाने की पर सर्वसम्मति बनी। राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बैठक थी। इस बैठक में राहुल गांधी ने अपने बीजेपी को निशाना बनाया और समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ मिलकर गठनबंधन करने पर बल दिया। चुनाव पूर्व या चुनाव बाद किस पार्टी से गठबंधन होगा ये सारे मुद्दे पर राहुल गांधी फैसला करेंगे। बैठक में इसबात पर भी चर्चा हुई कि चुनाव ईवीएम के वजाय बैलेट पेपर से हो।  

- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गठबंधन पर फैसला करने के लिये सीडब्ल्यूसी से अधिकृत।

- राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत की आवाज है। पार्टी पर वर्तमान और भविष्य की जिम्मेदारी है। 

- कांग्रेस पार्टी वर्तमान और भविष्य के बीच एक सेतु है।  

- कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि CWC में सभी वक्ताओं ने राहुल के नेतृत्व में पार्टी को आगे बढाने की बात कही।

- कांग्रेस लीडर अंबिका सोनी ने कहा कि स्वभाविक तौर पर वे(राहुल गांधी) राष्ट्रीय पार्टी के नेता हैं और हम चाहते हैं कि हमारा नेता गठबंधन का चेहरा हों।

- राहुल गांधी ने अपने उन पार्टी नेताओं को भी चेतावनी दी जो बड़बोले हैं।

- राहुल ने कहा कि मैं बड़ी लड़ाई लड़ रहा हूं। पार्टी के फोरम पर सभी बोलने के लिये अधिकृत है लेकिन कोई गलत बयान देता है तो मैं कार्रवाई से नहीं हिचकूंगा।

सीडब्ल्यूसी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा सचिन पायलट, पी चिंदबरम, मल्लिकार्जुन खडेग व गुलाम नबी आजाद समेत कई नेताओं ने अपनी बात रखी।   

- कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उनके भाषण शैली से उनकी मायुसी साफ झलकती है। 

- यूपीए की चेयरमैन और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि हम गठबंधन को और कारगर बनाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं और इस प्रयास में हम सभी उनके (कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी) साथ हैं। 

- सोनिया गांधी ने कहा कि हमें लोगों को लोकतंत्र के इस खतरनाक काल से बचाना है। उन्होंने देश के गरीबों और वंचितों में निराशा और डर की भावना को लेकर आगाह किया। 

- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के आत्म-प्रशंसा वाली नीति को खारिज किया और कहा कि यह सबकुछ विकास नीति के विरूद्ध है। 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के दावे को पूरा करने के लिए कृषि क्षेत्र में 14 फीसदी संवृद्धि दर की दरकार है, जो कहीं दिखती नहीं है। 

- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि हम राहुल गांधी को आश्वस्त करते हैं कि भारत की सामाजिक समरसता और आर्थिक विकास को पुनः पटरी पर लाने के लिए पार्टी उनका भरपूर समर्थन करेगी।

- बताया जाता है कि पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कांग्रेस पार्टी 300 सीटों तक कैसे पहुंच सकती है इस पर एक प्रस्ताव दिया।  

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सीडबल्यूसी के पास अनुभव और ऊर्जा दोनो ही हैं। बताया जाता है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी आगे बढेगी उनमें मुख्य हैं - 1. जर्जर अर्थव्यवस्था 2. किसानों की समस्याएं और कृषि संकट 3. पिछड़े वर्ग की अनदेखी 4. दलित-आदिवासी समाज के लोगो के साथ दुर्व्यवहार 5. संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जाना 6. बेरोजगारों की संख्या में लगातार बढोतरी 7. जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट को लेकर विशेष नीति और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने जैसे विषयों पर काम करना होगा।