व्यापक स्तर पर सामाजिक सेवा के लिेये राजनीतिक भागीदारी अह्म - मिथिलेश सिंह चंद्रवंशी।

1
व्यापक स्तर पर सामाजिक सेवा के लिेये राजनीतिक भागीदारी अह्म - मिथिलेश सिंह चंद्रवंशी।

रांची(ग्लोबल खबर)। जैसे-जैसे आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होती जा रही है। चुनाव में अब दस महीने का भी समय नहीं बचा। लोकसभा चुनाव के बाद अगले साल के अंत में झारखंड में विधान सभा चुनाव भी होना है। हर समाज के लोग सामाजिक उत्थान के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी जागरूक होने लगे हैं। और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को आतुर है। इसी कड़ी में पिछड़े वर्ग का चंद्रवंशी समाज काफी सक्रिय है। 

अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा, झारखंड प्रदेश यूथ अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने कहा कि समाज के कल्याण हेतु हर संभव कदम उठाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि चंद्रवंशी समाज समेत पूरे पिछड़े-दलित-आदिवासी समाज को सामाजिक कामों में आगे आकर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिये। ताकि समाज का वातावरण सुखद हो। अन्य समाज तो पहले से ही जागरूक है। अब कमजोर वर्ग के समाज को भी आगे आना होगा। मिथिलेश सिंह ने कहा कि सामाजिक सुधार पर जोर दिया जायेगा जिसमें दहेज प्रथा को रोकने की कोशिश होगी। बेटियों को भी पढाने पर जोर होगा। समाज के जो गरीब बच्चे मेधावी होंगे उन्हें हर संभव मदद की कोशिश की जायेगी। सामुहिक विवाह के प्रचलन को आगे बढाने की कोशिश होगी ताकी गरीब बच्चों की भी शादी आसानी से हो सके।

बीते दिनों ही उन्हें प्रदेश यूथ का अध्यक्ष चुना गया है। राजनीति के महत्व का उल्लेख करते हुए उन्होने कहा कि व्यापक स्तर पर सामाजिक सेवा के लिये राजनीतिक भागीदारी अहम है। बिहार के साथ साथ झारखंड में भी चंद्रवंशी समाज की बड़ी आबादी है। झारखंड की बात करें तो यहां 7 प्रतिशत से उपर वोटर है चंद्रवंशी समाज के। कुल 81 विधान सभा क्षेत्रों में से 17 ऐसे विधान सभा क्षेत्र है जहां चंद्रवंशी समाज चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को जिताने और हराने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। बस इन्हें एक मंच पर संगठित करना है। बिहार में पिछड़े वर्ग में यादव समाज के बाद चंद्रवंशी समाज की बड़ी संख्या है। झारखंड में सबसे बड़ी आबादी कुर्मी समाज की है पिछड़े वर्ग में। इसके बाद यादव समाज, चंद्रवंशी समाज और बनिया समाज की संख्या है। 

मिथिलेश सिंह अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महसभा के झारखंड युवा अध्यक्ष चुने जाने से पहले वे धनबाद जिले के संयोजक थे। यूथ अध्यक्ष के लिये उनके नाम का प्रस्ताव रविंद्र वर्मा ने किया। इस मौके पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने मिथिलेश सिंह को बधाई दी और मनोनयन पत्र सौंपा। साथ हीं अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ईश्वर सागर, राष्ट्रीय महामंत्री ललन सिंह, राष्ट्रीय समिति के पदाधिकारी व प्रदेश महामंत्री बजरंग वर्मा, राष्ट्रीय सह सचिव पूर्णिमा चंद्रवंशी, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य प्रतिभा देवी, डी एन सिंह और राष्ट्रीय सह सचिव दिलीप कमार, प्रदेश उपाध्यक्ष पप्पू चंद्रवंशी व प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश समेत तमाम लोगो ने बधाई दी।