फीफा विश्व कप 2018 : उरूग्वे को 2-0 से हरा कर फ्रांस पहुंचा सेमीफाइनल में।

1
फीफा विश्व कप 2018 : उरूग्वे को 2-0 से हरा कर फ्रांस पहुंचा सेमीफाइनल में।

(टाइम्स ख़बर डेस्क)। रूस में हो रहे फीफा विश्व कप धीरे धीरे फाइनल की ओर बढता जा रहा है। आज पहले क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने उरूग्वे को 2-0 से हरा दिया। इसी के साथ फ्रांस सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया। काफी कोशिश करने के बावजूद उरूग्वे की टीम कोई भी गोल करने में सफल नहीं रही। फ्रांस ने अपना पहला गोल 40वें मिनट में किया। राफेल वराने ने अपनी टीम के लिये जैसे ही पहला गोल किया फ्रांस के समर्थकों मे जबरदस्त खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा स्टेडियम झूम उठा। 

हाफ टाइम तक फ्रांस 1-0 से आगे था। लेकिन 61वें मिनट में ग्रीजमैन ने गोल कर फ्रांस को 2-0 से बढत दिला दी। उरूग्वे की टीम काफी कोशिश की लेकिन फ्रांस की रक्षा पंक्ति को भेद नहीं सकी।   

फ्रांस की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।