कर्नाटक बजट : किसानो के कर्ज माफी का ऐलान किया मुख्यमंत्री कुमास्वामी ने।

1
कर्नाटक बजट :  किसानो के कर्ज माफी का ऐलान किया मुख्यमंत्री कुमास्वामी ने।

(टाइम्स ख़बर)। मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जेडीएस-कांग्रेस की सरकार ने अपने पहले ही बजट में क्रांतिकारी कदम उठाया और दो लाख रूपये तक लोन लेने वाले किसानों के कर्ज माफ करने का ऐलान किया। इसके लिये 34 हजार करोड़ रूपये आवंटित किये जायेंगे। 5 जुलाई को बजट पेश किये जाने से एक दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि कर्नाटक बजट की पूर्व संध्या पर मैं आश्वस्त हूं कि हमारी कांग्रेस-जनता दल सेक्युलर गठबंधन सरकार कृषि ऋण माफ करेगी और कृषि को और लाभकारी बनाएगी।’लेकिन सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स बढा दिये हैं।  

 - कर्नाटक में 2 लाख रूपये तक की कर्ज लेने वाले किसानों के ऋण माफ करने का ऐलान किया मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने।

- अपने पहले ही बजट में कर्नाटक की सरकार ने चुनावी वादों को कुछ हद तक पूरा करते दिखी।

- मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने किसानों के कर्ज माफी के लिये 34000 करोड़ रूपये आवंटित करने का ऐलान किया। 

- कर्नाटक की जेडीएस-कांग्रेस की सरकार ने 2 लाख 13 हजार 734 करोड़ रूपये के बजट का ऐलान किया।

- मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने किसानों को नए कर्ज लेने में मदद करने के लिए सरकार डिफॉल्टिंग अकाउंट्स से एरियर खत्म कर देगी जिससे कि क्लियरेंस सर्टिफिकेट आसानी से मिल सकेंगे। इसके लिए 6500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

- पहले चरण में 31 दिसंबर 2017 तक लिए गए कर्ज माफ किए जाएंगे। 

- वे किसान जिन्होंने समय के अंदर कर्ज चुका दिये हैं उन्हें प्रोत्साहन के तौर पर 25 हजार रूपये या चुकाई गई राशि जो भी कम होगा उसे सरकार चुकाएगी। 

- बजट में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स बढाये गये। पेट्रोल पर 30 से 32 प्रतिशत और डीजल पर 19 से 21 प्रतिशत की बढोतरी की गई। - बिजली के दरों में भी बढोतरी की गई है।  

बहरहाल कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल सेक्यूलर की गठबंधन वाली सरकार है। बजट को लेकर दोनो पार्टियों के बीच कुछ मुद्दों पर विवाद रहा। कांग्रेस लीडर व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया चाहते थे कि पूर्ण कालिक बजट ने पेश किया जाये क्योंकि पिछली बजट अच्छी थी लेकिन मुख्यमंत्री व जेडीएस लीडर पूर्ण बजट के पक्ष में थे।