अमेरिका : न्यूज पेपर के दफ्तर में जबरदस्त फायरिंग पांच की मौत।

1
अमेरिका : न्यूज पेपर के दफ्तर में जबरदस्त फायरिंग पांच की मौत।

टाइम्स ख़बर डेस्क। अमेरिका के  ऐनापोलिस शहर स्थित कैपिटल गजट अखबार के दफ्तर में जबरदस्त गोलीबारी। इसमें पांच लोगो की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हमलावर अमेरिका का ही रहने वाला है उसे गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि मुझे कैपिटल गैजेट में हुई गोलीबारी की संक्षिप्त जानकारी दी गई है। एनापोलिस शहर अमेरिका के मैरीलैंड प्रांत की राजधानी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि हमलावार किसी समाचार के छपने को लेकर नाराज था। लेकिन पुलिस ने का कहना है कि हमले का कारण अभी तक ज्ञात नही हैा।  सोशल मीडिया पर अखबार को पहले ही धमिकयां मिल चुकी थी। पुलिस इस बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

गोलीबारी होने के बाद पुरे दफ्तर और इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग अपने को सुरक्षित करने के लिये इधर उधर भाग रहे थे। अखबार के संपादक जिमी डीबटस ने ट्वीट कर कहा कि वह अभी बातचीत करने की स्थिति में नहीं है।  

हमलावर मशीनगन और स्मोक ग्रेनेड के साथ था। अखबार के अपराध संवाददाता ने कहा कि इस खतरनाक मंजर कुछ और नही हो सकता। कई लोगो पर गोलियां चलाई जा रही है। मेज के अंदर छिपे हों और हमलावर फिर से गोलियां बंदूक में भर रहा हो। 

अमेरिका में गन-कल्चर है। 80 प्रतिशत लोगो के पास बंदूके हैं। कहा जाता है जिस प्रकार भारत में पारंपरिक हथियार लाठी-डंडे रखे जाते हैं वैसे ही वहां के लोग बंदूके रखते हैं।