कांग्रेस : मल्लिकार्जुन खडगे बने महाराष्ट्र प्रभारी, आशोक चव्हाण ने स्वागत किया।

1
कांग्रेस : मल्लिकार्जुन खडगे बने महाराष्ट्र प्रभारी, आशोक चव्हाण ने स्वागत किया।

मुंबई(टाइम्स खबर)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खडगे को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया। महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी का प्रभारी किसे बनाया जाये इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी काफी समय से विचार विमर्श  कर रहे थे पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से और आखिरकार मल्लिकार्जुन खडगे के नाम मुहर लगाई गई। 

दलिस समाज से आने वाले मल्लिकार्जुन खडगे कांग्रेस पार्टी में बड़े कद के नेता माने जाते हैं। उन्हें प्रभारी बनाये जाने पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने पार्टी के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि उनके अनुभव से कांग्रेस पार्टी को महाराष्ट्र मे और मजबूत करने मे मदद मिलेगी। अशोक चव्हाण ने कहा कि मल्लिकार्जुन खडगे जी के लिये महाराष्ट्र नया नही है। वे पहले भी महाराष्ट्र की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडगे को प्रभारी बनाने के क्या क्या लाभ हो सकते हैं? 

- निष्पक्ष व साफ सूथरी छवि वाले खडगे को प्रभारी बनाने से कांग्रेस गुटबाजी में कमी आयेगी।

- महाराष्ट्र में भी बड़ी संख्या में दलित वोटर है। उन्हें कांग्रेस से जोड़ने में बडी सफलता हासिल हो सकती है।

- कांग्रेस और एनसीपी के बीच तालमेल होना है। ऐसे में वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडगे और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के बीच बातचीत मे आसानी से होगी। 

- वे मराठी भी अच्छी तरह जानते हैं। ऐेसे में संवाद करना उनके लिये आसान होगा। 

 

लोकसभा में कांग्रेस लीडर खडगे को प्रभारी बनाने के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र में अपनी ताकत बढाने की शुरूआत कर दी है। महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। यानी उत्तर प्रदेश के बाद सर्वाधिक लोकसभा सीटें। यहां कांग्रेस का जनाधार रहा है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण की छवि भी साफ सूथरी है और वे भी जनाधार वाले नेता माने जाते है। मोदी लहर के बावजूद वे नांदेड़ से चुनाव जीते और बाद के स्थानीय निकाय के चुनाव में अपनी कांग्रेस पार्टी को भारी सफलता दिलाई। अब देखना है कि मल्लिकार्जुन खडगे और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण की जोड़ी बीजेपी को मात दे सकती है या नहीं।