(टाइम्स खबर)। इन दिनों खेल की दुनियां में फीफा ( Fédération Internationale de Football Association)विश्व कप की धूम है। 14 जून से शुरू हुआ विश्व फूटबॉल मेला 15 जुलाई तक चलेगा। रूस में हो रहे इस फीफा विश्व कप में 32 टीमें खेल रही हैं। एक नजर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर -
- विश्व कप की शुरूआत 14 जून को हुई और फाइनल 15 जुलाई को होगा।
- रूस इस प्रतियोगिता की मेजबानी पहली बार कर रहा है।
- रूस में आयोजित फुटबॉल विश्व कप में कुल 32 टीमें खेल रही है।
- प्रतियोगिता के लिये 12 स्टेडियम बनाये गये हैं मास्को समेत रूस के अलग अलग शहरों में।
- कुल 32 टीमों में से एशिया से 5, उत्तरी अमेरिका से 3, यूरोप से 14, दक्षिण अमेरिका से 5 और अफ्रीका से पांच टीमें शामिल हैं।
- 32 टीमों को 8 ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में चार चार टीमें हैं।
- ग्रुप ए - रूस, सऊदी अरब, मिस्त्र, उरूग्वे।
- ग्रुप बी - पुर्तगाल, स्पेन, मोरक्को, ईरान।
- ग्रुप सी - फ्रांस, आस्ट्रेलिया, पेरू व डेनमार्क।
- ग्रुप डी - अर्जेटीना, आईसलैंड, क्रोएशिया, नाईजेरिया।
- ग्रुप ई - ब्राजील, स्वीटजरलैंड, कोस्टा रिका, सर्बिया.
- ग्रुप एफ - जर्मनी, मेक्सिको, स्वीडन, दक्षिण कोरिया।
- ग्रुप जी - बेल्जियम, पनामा, ट्यूनीशिया, इंग्लैंड
- ग्रपु एच - पोलैंड, सेनेगल, कोलंबिया, जापान
- फाइनल समेत कुल 64 मैच खेले जायेंगे।
- इससे पहले 13 जुलाई 2014 को ब्राजील में विश्व कप हुआ था।
बहरहाल, अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा ने संयुक्त रूप से साल 2026 की मेजबानी हासिल की। फीफा के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि तीन देशों को मेजबानी सौंपी गई है। कुल 80 मैच खेले जायेंगे इनमें से 60 मैच अमेरिका में और 10-10 मैच कनाडा और मैक्सिको में होंगे।