मुंबई : मुंबई के एशियन हार्ट होस्पिटल में भर्ती कराये गये आरजेडी लीडर लालू यादव।

1
मुंबई : मुंबई के एशियन हार्ट होस्पिटल में भर्ती कराये गये आरजेडी लीडर लालू यादव।

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर होस्पिटल में दाखिल कराया गया है। उन्हें मुंबई के एशियन हर्ट होस्पिटल में दाखिल कराया गया। जब उन्हें होस्पिटल लाया गया उस समय उनके साथ बड़ी बेटी व सासंद मीसा भारती और पुत्र व बिहार के पुर्व स्वास्थ मंत्री तेज प्रताप यादव साथ में थे। 

इससे पहले 22 मई को भी मुंबई के इसी होस्पिटल में चेकअप के लिये लाया गया था। साल 2014 में भी एशियन हर्ट में हीं दो बड़ी सर्जरी हो चुकी है। बहरहाल उन्हें छह सप्ताह के लिये झारखंड हाईकोर्ट से परोल मिला हुआ है। 28 जून को उनकी परोल खत्म हो रही है। परोल बढाने के लिये अपील की गई है हाईकोर्ट में जिस पर 22 जून को सुनावई होगी।

आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की सेहत लगातार कमजोर होते जा रही है। उन्हें 17 मार्च को रांची स्थित राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती कराया गया था। स्थिति खराब होने और बेहतर इलाज के लिये 28 मार्च उन्हें दिल्ली स्थित एम्स होस्पिटल मे भर्ती कराया गया। फिर 30 अप्रैल को वापस रांची लाये गये।   

लालू यादव के करीबी भोला यादव के अनुसार आरजेडी प्रमुख लालू यादव का हार्ट वॉल्व आर्टिफिशियल है। किडनी और दिल भी प्रभावित हो रहा है फिच्कुला की वजह से।