दिल्ली : उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज से भूख हड़ताल पर।

1
दिल्ली : उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज से भूख हड़ताल पर।

टाइम्स ख़बर। दिल्ली में उपराज्यपाल के कार्यालय में आम आदमी पार्टी का धरना जारी है। आज भूख हडताल में दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आज शामिल हो गये। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा कैबिनेट मंत्री गोपाल राय और सत्येंद्र जैन भी हड़ताल में शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता को उसका हक दिलाने और उसके रुके हुए काम कराने के लिए आज से मैं भी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ रहा हूं।  

दिल्ली सरकार की मांग है कि 1. दिल्ली प्रशासन में काम कर रहे आईएएस अधिकारियों को उनकी हड़ताल खत्म करने का निर्देश दिये जायें। 2. गरीबों को उनके दरवाजे पर जाकर राशन वितरित करने के केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाये। 3. उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये जो सरकार के कामकाज में अड़गा लगा रहे हैं। 

बीते तीन दिनों से यह हडताल जारी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब उपराज्यपाल अनिल बैज उनकी मांगे नहीं मांगते तबतक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के विकास कार्यों में आने वाले बाधाओं को दूर करने के लिये संघर्ष जारी रहेगा। 

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि उपराज्यपाल के कार्यालय में उनका तीसरा दिन है और उन्हें वक्त नहीं मिला है कि आईएएस अफसरों की हड़ताल खत्म करने के आदेश दे सकें। यह दिखाता है कि यह सब उपराज्यपाल के इशारे पर हो रहा है।