किसान आंदोलन : 6 जून को मंदसौर में किसानों को संबोधित करेंगे राहुल गांधी।

1
किसान आंदोलन : 6 जून को मंदसौर में किसानों को संबोधित करेंगे राहुल गांधी।

टाइम्स ख़बर। 1 जून से जारी किसान आंदोलन को कांग्रेस पार्टी ने भी समर्थन दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वे अन्नदाताओं की हक की लड़ाई में उनके साथ हैं। और 6 जून को मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों की एक सभा को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि बीते साल (2017) 6 जून को मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस फायरिंग में सात किसानों की मौत हो गई थी। यह पहली बरसी है। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि देश में हर रोज 35 किसान आत्महत्या करते हैं। कृषि सेक्टर में संकट है। इस संकट की ओर सरकार का ध्यान आकृषित करने के लिये किसान भाई 10 दिनों के लिये आंदोलन करने को मजबूर हैं। 

 

उधर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी किसानों की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने निम्बाहेड़ा में मेरा-बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी शासन काल में राज्य में किसानों की स्थिति दयनीय हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की दुर्गति हुई। किसानों की हालात चिंताजनक है और अन्नदाता आत्महत्या करने पर विवश हैं।