मोदी सरकार के चार साल : मोदी सरकार विकास के मामले में असफल लेकिन प्रचार में सफल - कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी।

1
मोदी सरकार के चार साल : मोदी सरकार विकास के मामले में असफल लेकिन प्रचार में सफल - कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी।

(टाइम्स ख़बर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार ने चार साल पूरे कर लिये। इस पर जहां प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई है वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी एक रिपोर्ट कार्ड जारी किया और सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। 

कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने चार साल के रिपोर्ट कार्ड के नाम से टवीट कर लिखा कि मोदी सरकार कृषि, विदेश नीति, पेट्रोल-डीजल की कीमतें और लोगो को रोजगार देने में पुरी तरह असफल रही है। वही उऩ्होंने यह भी ट्वीट किया कि यह सरकार सलोगन क्रिएशन और सेल्फ प्रोमोशन में अव्वल रही।  

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर एक वीडियो जारी किया था जिसमें उनकी सरकार की उपलब्धियां थी।