कर्नाटक में कांग्रेस के खिलाफ था जनादेश - बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह।

1
कर्नाटक में कांग्रेस के खिलाफ था जनादेश - बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह।

टाइम्स खबर। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को इस्तीफे के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पहली बार प्रेस कांफ्रेस कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कांग्रेस-जेडीएस को निशाना बनाया। उन्होंने जहां एक ओर इस गठबंधन को अपवित्र करार दिया वहीं उन्होंने अपनी पार्टी का बचाव करते हुए कहा कि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी थी इसलिये सरकार बनाने के दावा सही था। 

बीजेपी अध्यक्ष शाह ने हॉर्स ट्रेडिंग आरोप को नकारते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तो पूरा अस्तबल ही खरीद लिया। कर्नाटक की जनता कांग्रेस के खिलाफ थी। उन्होंने अपने विधायकों को पांच सितारा में बंद कर रखा था। यदि वे विधायक अपने अपने इलाके में जाते और विजयी जुलूस निकालते तब मालूम पड़ता कि जनता क्या चाहती है। यदि हम दावा नहीं करते तो जनता का अपमान होता। 

इसी कड़ी में जब बीजेपी अध्यक्ष शाह से सवाल किया गया प्रेस कांफ्रेस में कि बडे दल के नाते गोवा और मणिपुर में कांग्रेस बडी पार्टी थी तो उसे क्यों नहीं आमंत्रण क्या गया। इस पर शाह का कहना था कि कांग्रेस पार्टी ने दावा ही नही किया था। 

यह जनादेश कांग्रेस के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमने कांग्रेस पार्टी की नाकामी पर चुनाव लड़ा और जनसमर्थन मिला। बीते पांच साल में कर्नाटक में 3700 किसानों ने आत्महत्या की। भ्रष्टाचार की सरकार थी। उनके मुख्यमंत्री भी एक जगह से चुनाव हार गये और एक जगह से मामूली अंतर से चुनाव जीते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चलिये कि कम से कम कांग्रेस पार्टी को ईवीएम और सुप्रीम कोर्ट पर एक बार फिर भरोसा तो हुआ।