राहुल के नेतृत्व में लडी गई कर्नाटक की लड़ाई से गैर बीजेपी दलों को संजीवनी मिली। उन्होंने प्रधानमंत्री को निशाना बनाया।

1
राहुल के नेतृत्व में लडी गई कर्नाटक की लड़ाई से गैर बीजेपी दलों को संजीवनी मिली। उन्होंने प्रधानमंत्री को निशाना बनाया।

टाइम्स खबर। कांग्रेस पार्टी और विपक्षी के लिये बडी राहत की बात है कि कर्नाटक में बीजेपी की सरकार नहीं बनी और कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार बनी। कर्नाटक में ढाई दिन के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखे तेवर के साथ सीधा हमला बोला। राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को सीधा-सीधा भ्रष्टाचारी कहा, साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को हत्या का आरोपी कहकर संबोधित किया। 

राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक के पूरे घटनाक्रम से भाजपा की सोच हारी है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने लोकतंत्र का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस प्रकार से राहुल गांधी ने आज मोदी और शाह की भाजपा के खिलाफ जंग  का खुला ऐलान कर दिया है।

अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शरुआत में ही कहा कि विधानसभा में पूरी एक्सरसाइज के बाद भाजपा के विधायक और राज्यपाल बगैर राष्ट्रगान खत्म हुए ही सदन छोड़कर चले गए। राहुल गांधी ने कहा, 'हमारी लड़ाई इसी के खिलाफ है। आप सरकार में हैं इसलिए आप किसी का भी अपमान कर सकते हैं। ये लोग देश की किसी भी संस्था का सम्मान नहीं 

 

करते हैं। राहुल गांधी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर बेहद तीखा हमला करते हुए कहा, मोदी जी और मर्डर के आरोपी अमित शाह को कर्नाटक की जनता ने जवाब दिया है। भाजपा और आरएसएस कई बार देश का अपमान कर चुकी हैं। उन्होंने जनता के फैसले का अपमान किया है। कर्नाटक, गोवा, मणिपुर इसके उदाहरण हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि उम्मीद है कि भाजपा और आरएसएस कर्नाटक की हार से सबक लेंगे। राहुल ने कहा, मोदी जी पूरी दुनिया में घूम-घूमकर देश से भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करते हैं, लेकिन असल में वह खुद ही भ्रष्टाचार हैं। राहुल गांधी ने कहा कि टेलिफोन की बातचीत समेत तमाम सबूत हैं कि भाजपा ने कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों को खरीदने की किस तरह से भरपूर कोशिश की। 

राहुल गांधी ने कहा, मैं पीएम को संदेश देना चाहता हूं कि वह देश की जनता से बड़े नहीं हैं, वह देश से बड़े नहीं हैं, वह संसद या सुप्रीम कोर्ट से भी बड़े नहीं हैं। मोदी जी किसी की बात नहीं सुनते हैं, वह सिर्फ आरएसएस की बात सुनते हैं और मानते हैं।

राहुल गांधी ने कहा, मुझे इस बात पर गर्व है कि इस वक्त विपक्ष पूरी तरह एक साथ खड़ा रहा और भाजपा को हराया। विपक्ष आगे भी इसी तरह एकजुट रहेगा। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक की जनता की आवाज की रक्षा की है। जब भी हमें लगेगा कि भाजपा लोकतंत्र को चोट पहुंचा रही है, वहां कांग्रेस आपको दिखाई देगी। राहुल ने कहा, आरएसएस सभी संस्थानों पर कब्जा करना चाहती है। देश की 

जनता, मीडिया यहां तक कि भाजपा के एमपी और एमएलए भी इस बात को महसूस कर रहे हैं।