मोदी कैबिनेट मे फेरबदल पीयुष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त भार। स्मृति ईरानी से सूचना प्रसारण का कार्यभार वापस लिया गया।

1
मोदी कैबिनेट मे फेरबदल पीयुष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त भार। स्मृति ईरानी से सूचना प्रसारण का कार्यभार वापस लिया गया।

नई दिल्ली (टाइम्स ख़बर)। कर्नाटक विधान सभा मतगणना से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला करते हुए कैबिनेट में अहम बदलवा किये हैं। वित्त मंत्री अरूण जेटली के किडनी ट्रांसप्लाट और ऑपरेशन के चलते उनकी जगह रेल मंत्री पीयुष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त भार दिया गया है। वहीं स्मृति ईरानी से सूचना-प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार वापस ले लिया गया। अब इनके पास सिर्फ कपड़ा मंत्रालय बचा है। 

बताया जा रहा है कि सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा। अस्पताल का कहना है कि अब उनकी हालत स्थिर है। एम्स के मीडिया ऐंड प्रोटोकॉल डिविजन की चेयरपर्सन और डॉक्टर आरती विज ने कहा, 'किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा। किडनी दानकर्ता और प्राप्तकर्ता दोनों की हालत स्थिर है।’

 

- मोदी कैबिनेट में भारी बदलाव।

- रेलमंत्री पीयुष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार अस्थाई तौर पर। 

- स्मृति ईरानी से सूचना-प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार वापस लिया गया। इस मंत्रालय का जिम्मा राज्यवर्धन राठौर को सौंपा गया।

- कहा जा रहा है कि फेक न्यूज पर आये गाईड लाइंस को लेकर काफी विवाद हुआ था और प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा। स्मृति ईरानी को हटाने का एक कारण यह भी हो सकता है।

- स्मृति ईरानी के पास सिर्फ कपड़ा मंत्रालय।

 

राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर कैबिनेट का विस्तार और फेरबदल संभव है। इस विस्तार में जेडीयू को भी जगह दी जा सकती है। टीडीपी के हटने के बाद मंत्री पद खाली पड़े हैं।