पश्चिम बंगाल : पंचायत चुनाव में जमकर गोलीबारी और बम विस्फोट। हिंसा में13 की मौत।

1
पश्चिम बंगाल : पंचायत चुनाव में जमकर गोलीबारी और बम विस्फोट। हिंसा में13 की मौत।

(कोलकाता, टाइम्स खबर) पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में आज बडे पैमान पर हिंसा हुई। हिंसा में अबतक 13 लोगो की मारे जाने की खबर है। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ सकती है। हिंसा में तृणमूल, बीजेपी और सीपीएम कार्यकर्ता निशाने पर रहे एक दूसरे के।- काकद्धीप के कचारीबारी में सीपीएम कार्यकर्ता देबूदास को पत्नी समेत जिंदा जलाया। शाम पांच बजे तक 72.5 प्रतिशत मतदान हुआ।

- पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा। 13 की मौत।

- निर्वाचन आयोग को बड़ी संख्या में शिकयातें मिली हैं। दोपहर दो बजे तक 500 से अधिक शिकायतें मिल चुकी है।

- काकद्धीप के कचारीबारी में सीपीएम कार्यकर्ता देबूदास को पत्नी समेत जिंदा जलाया। 

- दनापुर के नंदीग्राम में माकपा समर्थक अप्पू मन्ना और योगेश घोष की गोली लगने से मौत हो गयी।

- बेलदांगा में बीजेपी कार्यकर्ता तपन मंडल की हत्या कर दी गई। 

- आमदांगा में सीपीएम के एक कार्यकर्ता की बम हमले में मौत हुई है।

-  नदिया के ताहेरपुर बमबाजी और फायरिंग, एक नाबालिग की मौत

- साउथ 24 परगना जिले में टीएमसी कार्यकर्ता आरिफ अली की गोली मार कर हत्या कर दी गई। 

- अमडंगा के ही पांचपोटा में बम धमाके में एक सीपीएम कार्यकर्ता की मौत हो गयी, बकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. - आमडांगा के कुलतली में एक टीएमसी कार्यकर्ता आरिफ गाजी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। 

- जलपाईगुड़ी के शिकारपुर में उपद्रवियों ने बैलट बॉक्स को फूंक दिया।

- कूचबिहार में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं के हमले में टीएमसी कार्यकर्ता अनीरुल हुसैन को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

- महिष्कुची में बीजेपी के पोलिंग एजेंट प्रभात अधिकारी पर हमला हुआ है।  

- बैरकपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को चाकू मार दिया गया। जानलेवा साबित हुआ।

- उत्तरी 24 परगना में एक बम धमाके में 20 लोग घायल हो गए। 

- इससे पहले कूचबिहार में दो गुटों के बीच झड़प में 20 लोग घायल हो गए थे। उत्तर दिनाजपुर में कुछ लोगों ने बैलट बॉक्स को ही आग के हवाले कर दिया।  

पश्चिम बंगाल एक समय वामपंथ का गढ था उसे तृणमूल कांग्रेस की नेत्री और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेस्तनाबूद कर दिया। अब ममता बनर्जी को हराने के लिेय बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी है वहीं वामपंथ सत्ता में वापसी के लिये पूरजोर कोशिश कर रही है। यहां की राजनीति अब हिंसात्मक हो चली है। बात बात पर हिंसा होने लगी है। अभी लगभग पूरे राज्य में तनाव बना हुआ है।