आईपीएल - स्टेडियम में गूंज है महेंद्र सिंह धोनी की। दे-दना-दन छक्के-पे-छक्का।

1
आईपीएल - स्टेडियम में गूंज है महेंद्र सिंह धोनी की। दे-दना-दन छक्के-पे-छक्का।

मुंबई। क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी का कोई जवाब नहीं। वे आज भी कई युवा खिलाड़ियों से अधिक फूर्तिले और तेज रफ्तार से दौड़ने वाले खिलाडी हैं। इतना ही नहीं एक बार फिर उन्होंने आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी शुरू कर दी है। उनके फैंस काफी खुश है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने खेल से आलोचको को कड़ा जवाब दिया है। 

आईपीएल के 11वें सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी एक अलग अंदाज में खेलते दिखाई रहे हैं। वह इस सीजन के शुरुआत से ही अच्छी पारियां खेल रहे हैं। कई मैच वह इस सीजन में अपने दम पर जिताए हैं। यदि आईपीएल के पिछले सीजन की बात करें तो धोनी आईपीएल के मौजूदा सीजन में उससे कहीं ज्यादा आक्रामक पारी खेलते नजर आ रहे हैं। दरअसल, ये हम नहीं धोनी ने खुद इस बात का खुलासा किया है। दो साल बाद वापसी कर रही सीएसके की तरफ से धोनी ने इस सीजन में अब तक कुल 28 छक्के जड़ चुके हैं, जबकि साल 2015 आईपीएल की यदि बात करें तो धोनी ने कुल 15 छक्के जड़े थे। 

आईपीएल 2018 के अब तक खेले गए 11 मैचों में धोनी ने 98.25 की औसत के साथ 393 रन बनाए हैं, जिनमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। बल्लेबाजी करने के दौरान उनका बैटिंग स्ट्राइक रेट 163 का रहा है।