कर्नाटक चुनाव : लगभग 70 प्रतिशत मतदान। एग्जिट पोल के अनुसार किसी को बहुमत नहीं, जेडीएस किंग्स मेकर की भूमिका में।

1
कर्नाटक चुनाव : लगभग 70 प्रतिशत मतदान। एग्जिट पोल के अनुसार किसी को बहुमत नहीं, जेडीएस किंग्स मेकर की भूमिका में।

नई दिल्ली(टाइम्स ख़बर)। कर्नाटक विधान सभा चुनाव में किसकी होगी जीत और किसकी होगी हार को लेकर सारे अटकलों का दौर समाप्त हो गया। सारे एग्जिट पोल के परिणाम सामने आ चुके हैं। किसी एग्जिट पोल ने कांग्रेस को बड़ी पार्टी के रूप में दिखाया है तो किसी एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है तो किसी में जेडीएस के बिना कोई भी सरकार कर्नाटक में नहीं बन सकती। 

कर्नाटक विधान सभा में कुल 224 सीटें है। बहुमत के लिये 113 सीटों की जरूरत होगी। चुनाव सिर्फ 222 सीटों पर हो सकी है। सबसे पहले एक नजर निम्नलिखित एग्जिट पोल पर : 

एबीपी न्यूज-सी वोटर :  कांग्रेस - 88 , बीजेपी - 107 , जेडीएस - 25 , अन्य - 4

टाइम्स नाव-वीएमआर :  कांग्रेस - 97 , बीजेपी - 94 , जेडीएस - 28 , अन्य - 3

टाइम्स नाव-चाणक्य :  कांग्रेस - 73 , बीजेपी -120 , जेडीएस - 26 , अन्य - 3

इंडिया टूडे-एक्सिस :  कांग्रेस - 112 , बीजेपी - 85 , जेडीएस - 26 , अन्य - 1

इंडिया टीवी-वीएमआर :  कांग्रेस - 96 , बीजेपी - 86 , जेडीएस - 35 , अन्य - 3

न्यूज नेशन-प्रबोधन :  कांग्रेस - 73 , बीजेपी - 107 , जेडीएस - 38, अन्य - 4

न्यूज एक्स-सीएनएक्स :  कांग्रेस - 75 , बीजेपी - 106 , जेडीएस - 37 , अन्य - 4

रिपब्लिकृ-जन की बात :  कांग्रेस - 77 , बीजेपी - 104 , जेडीएस - 37  , अन्य - 2

एग्जिट पोल में दिखाये गये आंकड़े जरूरू नहीं है कि सही हो। लेकिन जो दिखाये गये है उसके अनुसार सिर्फ टाइम्स नाव-चाणक्य ने बीजेपी के पक्ष में 120 सीटें दिखाई है। यानी पूर्ण बहुमत। टाइम्स नाव के ही दूसरे सर्वे जो वीएमआर के साथ उसमें बीजेपी को 94 सीटे दिखाई गई है। बाकी में किसी को भी पूर्ण बहुमत नहीं है। 224 सीटों के वजाय 222 सीटों पर चुनाव हुए है इसलिये फिलहाल सरकार बनाने के लिये जादूई आंकडे 112 है। 

एग्जिट पोल देख यही लग रहा है कि कोई भी पार्टी बिना जेडीएस के सत्ता में नहीं आ सकती। बहरहाल लगभग 70 प्रतिशत मतदान हुए हैं। साल 2013 में भी लगभग 70.23 प्रतिशत मतदान हुए थे। दो सीटों जयनगर और आरआरनगर विधान सभा चुनाव रद्द किये गये। मतगणना 15 मई को सुबह 8 बजे शुरू होगी।