कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिये मतदान जारी। मतगणना 15 मई को।

1
कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिये मतदान जारी। मतगणना 15 मई को।

कर्नाटक में विधान सभा चुनाव के लिये मतदान जारी है। यहां कुल 224 सीटें हैं लेकिन चुनाव 222 सीटों पर ही हो रही है। जयनगर विधान सभा सीट और आर.आर नगर सीट पर चुनाव रद्द कर दिये गये हैं। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में एक फ्लैट से हजारों वोटर आईडी मिलने के कारण आर.आर नगर विधान सभा क्षेत्र का चुनाव रद्द किया गया। वहीं बीजेपी उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक बी.एन विजयकुमार के निधन के कारण वहां चुनाव नहीं कराये गये। 

 - 224 सीटें है विधान सभा में। सरकार बनाने के लिये जादुई आंकड़ा 113 है। 

- कर्नाटक विधानसभा की 222 सीटों पर ही मतदान होगा क्योंकि एक सीट पर भाजपा उम्मीदवार के निधन की वजह से चुनाव रद्द हुआ है।

- विधान सभा चुनाव 12 मई यानी आज। वोटो की गिनती 15 मई को। चुनाव एक ही चरण में।

- सभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) वोटर वेरिफायेबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) मशीनों से जुड़ी होंगी।

- कर्नाटक में 4 करोड़ 96 लाख मतदाता हैं।

- चुनाव आयोग ने राज्य में 97 फीसद फोटो पहचान पत्र जारी किए हैं।

- महिलाओं और दिव्यांगों के लिए मतदान का विशेष इंतजाम है।

- सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये हैं। 

- चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी सिर्फ 28 लाख रूपये तक खर्च करने की सीमा थी।

- रात दस बजे से सुबह 6 बजे तक चुनाव प्रचार के लिये लाउडस्पीकर बंद रहे। 

- साल 2013 में कांग्रेस पार्टी के 224 सीटों में से 122 सीटे मिली थी। जेडीएस को 40 और बीजेपी को 40। बाकी अन्य को

 मतदान से पहले बेंगलुरू और राज्य के कुछ अन्य क्षेत्रों में बारिश भी हुई। चुनाव सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा। शाम छह बजे तक कोई भी मतदाता यदि लाइन में लग जाता है तो शाम 6 बजे के बाद भी वह मतदान कर सकेगा। मतगणना 15 मई को है। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस, जेडीएस और बीजेपी के बीच है।