कर्नाटक की कांग्रेस की सरकार ने किसानों के लिये कुछ नहीं किया। सिर्फ भ्रष्टाचार में लगे रहे - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

1
कर्नाटक की कांग्रेस की सरकार ने किसानों के लिये कुछ नहीं किया। सिर्फ भ्रष्टाचार में लगे रहे - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

कर्नाटक विधान सभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोप्पल में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होने  कर्नाटक की सरकार को भ्रष्ट बताया और कहा कि यहां किसानों को पानी तक नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 

- कर्नाटक के किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। और यहां की सरकार सोई हुई है।

- किसानों के लिये सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई जबकि यहां इतनी गर्मी पड रही है।

- कांग्रेस के लोगो के भ्रष्टाचार में इतने लिप्त है कि उन्हें किसानों के बारे में सोचने के लिये समय नहीं मिलता।

- बीएस येदुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाने की अपील की। किसानो को मजबूत बनाने के लिये पीएम कृषि योजना की शुरूआत की।

- पशुपालन-डेयरीफॉर्म को बढ़ावा देने के लिए बीजेपी मुख्यमंत्री उम्मीदवार येदुरप्पा ने 100 करोड़ रुपये के निवेश की योजना रखी है। 

- कांग्रेस लीडर व कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कोई काम नहीं कर रहे। वे स्लीप-मोड में है।

- अहंकार में डूबे कांग्रेस पार्टी को सत्ता से उखाड फेकें। 

प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनका मकसद है कि गरीब से गरीब मां को लकड़ी के चुल्हे से मुक्ति मिले। मेरी मां भी लकड़ी के चुल्हे पर खाना बनाती थी। मैंने तकलीफ देखा है। 

- गरीब से गरीब मां को चुल्हे से मुक्ति मिले मेरा मकसद है। मेरी मां भी चुल्हे पर खाना बनाती थी। 

- हम गरीबों की सेवा के लिये प्रतिबद्ध है। आगे भी उनकी सेवा करते रहेंगे। 

- मेरे स्वच्छ भारत अभियान को नामदार लोगो ने मजाक मे उड़ाया।

- जो लोग सोने की चम्मच लेकर पैदा होते हैं वे गरीबी क्या जानें।

 जैसे जैसे चुनाव नजदीक की तिथि नजदीक आते जा रही है वैसे वैसे चुनाव अभियान और आरोप-प्रत्यारोप को जोर तेज होता जा रहा है।