मुंबई रेलवे ब्रिज पर भगदड़, 22 की मौत। रेल मंत्रालय सवालों के घेरे में।

मुंबई रेलवे ब्रिज पर भगदड़, 22 की मौत। रेल मंत्रालय सवालों के घेरे में।

मुंबई। मुंबई के एलफिन्सटन रेलवे स्टेशन हादसे में 22 लोगो की मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। भीड अधिक थी। ब्रिज टूटने की अफवाह उड़ी। और भगदड की वजह से 22 लोगो की मौत हो गई। इसको लेकर शिवसेना ने केंद्र सरकार को निशाना बनाया। शिवसेना ने कहा कि ब्रिज कौ चौड़ा करने को लेकर उनके सांसदों ने रेल मंत्रालय को पत्र लिखा था लेकिन तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इसे मानने के इंकार कर दिया और वैश्विक मंदी का हवाला दिया। इसको लेकर शिवसेना आक्रोश में है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने मानववध मुकदमा चलाने की मां की है।


रेल मंत्री पीयुष गोयल मृतक परिवार को पांच-पांच लाख रूपये, गंभीर रूप से घायलों को पांच लाख और सामान्य घायलों को 50 हजार रूपये देने का ऐलान किया है।
वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मृतक परिवारों को पांच-पांच लाख रूपये और घायलों को सरकारी खर्च पर इलाज करने का ऐलान किया।

सवाल उठता है कि रेलवे मे इतने हादसे क्यों हो रहे हैं? टिकट के दाम लगातार बढते जा रहे हैं। मुंबई जैसे महानगर में रेलवे ब्रिज का यह हाल है तो देश की अन्य भागों की स्थिति क्या होगी इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।