नयी दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बीजेपी नेता व पर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा पर जवाबी हमला किया है। उन्होंने नाम लिये बिना कहा कि वे 80 सालके उम्र में नौकरी चाहनेवाला करार दिया। उन्होंने कहा कि अभी उनकी ऐसी स्थिति नही आई है कि वे लेख लिखें। वित्त मंत्री जेटली ने सिन्हा पर कटाक्ष करते हुएकहा कि वे वित्त मंत्री रहते अपने रिकॉर्ड भूल गये हैं। आज कल वे कांग्रेस नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के पीछे पीछे चल रहे हैं।
दरअसल वित्त मंत्री अरूण जेटली भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अपने ही पार्टी के नेता यशवंत सिन्हा के निशाने पर हैं। नोटबंदी और जीएसटी को लेकर उनपर वित्तमंत्री के रूप में उनकी आलोचना लगातार हो रही है। वे एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे।
जेटली ने कहा कि विरासत में महंगाई दर 9 से 10 प्रतिशत के आसपास मिली थी जो घटकर अब 3.6 प्रतिशत तक आ चुकी है।