भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया। धोनी-पांडया की शानदार बल्लेबाजी। धोनी ने अर्धशतकों का शतक बनाया।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया। धोनी-पांडया की शानदार बल्लेबाजी। धोनी ने अर्धशतकों का शतक बनाया।

भारत ने चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेले गये पहले एकदिवसीय रोमांचक मैच में आस्ट्रेलिया को 26 रनो से हरा दिया। इस मैच में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑल राउंडर हार्दिक पांडया ने शानदार बल्लेबाजी की। इस मैच में धोनी ने अर्धशतकों का शतक बनाया। 


टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन शुरूआत बहुत खराब रही। 11 रन पर तीन विकेट गिर चुके थे। आंजिक्य रहाणे 5 रन पर आउट हुए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली और मनीष पांडे शून्य रन बनाकर पेवेलियन लौट गये। इसके बाद केदार जाधव ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन वे भी 40 रन बनाकर आउट हो गये। इसके बाद धोनी ने टीम को संभाला। और सामने वाले खिलाड़ी हार्दिक पांडया रन बनाने के लिये रोटेट करते रहे।

हार्दिक पांडया ने शानदार बल्लेबाजी की और 66 गेंदो पर 83 रन बनाकर आउट हुए। वही महेंद्र सिंह धोनी ने 88 गेंदो पर 79 रन बनाये। उनका यह पारी बहुत हीजिम्मेदारी भरा रहा। वे पचास रने बनाने में सिर्फ एक ही चौका मारे। इसके बाद को तो उन्होंने रनों की बौछार कर दी। दोनो ने छठे विकेट के लिये 118 रने जोड़े।
और भारतीय टीम को सम्मानजनक स्कोर 281 तक पहुंचाया।

वर्षा होने की वजह से डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार आस्ट्रेलिया को  21 ओवर में 164 रन बनाने का लक्ष्य दिया गया। लेकिन आस्ट्रेलिया की टीम 137 रनो पर ऑलआउट हो गई।