उ. कोरिया के तानाशाह किम जोंग ।

उ. कोरिया के तानाशाह किम जोंग ।

8 जनवरी 1983 को जन्में उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन, इन दिनों विश्व मानचित्र पर सुर्खियों में है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती दी है। दोनो देशों के बीच मौखिक युद्ध जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने उत्तरी कोरिया को बर्बाद करने की धमकी दी तो उत्तरी कोरिया ने इस धमकी को कुत्तो के भौंकने जैसे कहा।


किम जोंग एक क्रूर तानाशाह के रूप में जाना जाता है। किसी को भी बेरहमी से मरवा देना उसके लिये बहुत ही मामूली बात है। वह कितना क्रूर है इसका इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि उसने अपने फूफा जेंग सोंग को साल 2013 में मरवा दिया था वो भी उन्हें अपने 120 कुतों के सामने फेकवा दिया था जो उन्हें नोच-नोच कर मार डाला। सिर्फ इसलिये कि किम को लगने लगा था कि उनके फूफा का कद बडा हो रहा है। किम क्योंग को भी मरवा दिया 
जहर देकर।

इतना ही नहीं किम ने अपनी गर्ल फ्रेंड समेत उनकी पूरी म्युजिकल टीम को गोली से छलनी करवा दिया।  इन सभी पर आरोप था कि ये लोग पोर्न फिल्म बना रहे थे।किम की गर्ल फ्रेंड गायिका थी। इस तरह तानाशाह किंग की कई क्रूर कहानियां हैं। बताया जाता है कि किंग खुद भी पोर्न देखने का शौक रखता था। इन्होंने रि सोल जू से शादी की है जो सिंगर और चीयरलीडर रह चुकी है। दोनो बचपन के दोस्त हैं।

कहा जाता है कि किम जोंग अपने दादा किम अल संग की तरह दिखना चाहता है इसलिये साल 2000 में अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करायी। इनके पिता का नाम किम जोंग इल है।

बहरहाल आर्थिक संकट से जूझ रहे कोरिया ने कहा कि उसे अमेरिका के आक्रमकता से बचने के लिये परमाणु हथियार की जरूरत है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी कोरिया अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल और परमाणु बम की क्षमता लगातार विकसित करने में जुटा हुआ है। सुंयक्त राष्ट्र द्धारा प्रतिबंध लगाने के बावजूद उत्तरी कोरिया बेपरवाह लगा हुआ है।

जानकारों का कहना है कि अमेरिका को उत्तरी कोरिया से युद्ध की वजाय यह बताना चाहिये कि उससे उत्तरी कोरिया के अस्तित्व को कोई खतरा नहीं होगा। अमेरिका के पास इतनी क्षमता है कि वह उत्तरी कोरिया को नेस्तनाबुद कर दे लेकिन डर यह है कि यदि उत्तरी कोरिया अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया में एक दो ही हाईड्रोजन बम गिरा दे तो क्या होंगा?