रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार आगामी 22 सितंबर को 1000 दिन पूरा करेगी। इसको लेकर राज्यभर में कार्यक्रम की योजना बनाई जा रही है।राज्य सरकार अपनी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिये हर संभव कोशिश कर रही है। राज्य सरकार का दावा है कि राज्य में शिक्षा और चिकित्सा पहले के अपेक्षा आसानी से लोगो को मिल रही है।
मुख्यमंत्री दास ने यह माना है कि राज्य मे गरीबी है। और इस गरीबी को जड़ से खत्म करना उनका लक्ष्य है। दावा कि झारखंड का विकास तेजी से हो रही है। झारखंडका विकास दर देश में दूसरे नंबर पर है। मुख्यमंत्री रघवुर दास ने कहा कि तेज निर्णय लेकर योजनाओं को धरती पर उतारना उनका मकसद है।
वही विपक्ष राज्य सरकार के दावे को एक छलावा बता रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार हर मामले में विफल रही है। बहरहालरघुवार दास झारखंड के पहले मुख्यमंत्री हैं जो लगाता 1000 दिन तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बनायेंगे। साल 2000 मे झारखंड का गठन हुआ था लेकिन
कोई भी मुख्यमंत्री 1000 दिन तक नहीं रहा।