ब्रिक्स से पहले भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद सुलझा।

ब्रिक्स से पहले भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद सुलझा।

चीन में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत और चीन ने डोकलाम विवाद को सुलझा लिया। वहां से दोनो ही देशों की सेनाएं हटनी लगी है। बीते ढाई महीने से भारत और चीन के बीच जंग की स्थिति बनी हुई थी। दरअसल युद्ध की स्थिति में दोनो ही देशों को भारी नुकसान होता। दोनो देशों के आर्थिक हित है। कारोबार ठप पड़ जाता है। पहले से ही कहा जा रहा था कि चाहे चीन कितनी भी धमकी दे दोनो देशो के बीच लड़ाई नहीं होगी। क्योंकि सिर्फ भारत की ही नहीं चीन की भी आर्थिक ग्रोथ पर विराम लग जाता है। आज के दौर मे दोनो ही देश आर्थिक मामले मे तेजी से आगे बढ रहे हैं। चीन में ब्रिक्स सम्मेलन 3 से 5 सितंबर तक है।