ब्रांड बना 'आदित्य मीडिया'

ब्रांड बना 'आदित्य मीडिया'

वेब की दुनिया में वेब होस्टिंग के लिये ‘आदित्य मीडिया’ और उनके सीईओ आदित्य इन दिनों सुर्खियों में है। मुंबई आधारिता तेजी से उभर रहे इस ‘आदित्य मीडिया’ पर विश्व की जानी मानी कंपनियों की भी नजर है। इसलिेये मुंबई के पांच सितारा होटल रैनेसन्स में आयोजित विश्व स्तरीय एक सम्मेलन में ‘आदित्य मीडिया’ को भी आमंत्रित किया गया। सम्मेलन में शामिल ‘आदित्य मीडिया’ के सीईओ आदित्य ने कहा कि भारत के युवाओं में बहुत अधिक क्षमताएं हैं। वे इस क्षेत्र में क्रांति कर सकते हैं।

‘वर्ल्ड होस्टिंग डे’ यानी डब्ल्यूएचडी (WHD) ने इंटरनेट की दुनिया में हो रहे बदलाव को लेकर मुंबई के फाइव स्टार होटल रैनेसन्स में एक विश्व स्तरीय सेमिनार का आयोजिन किया। इस सेमिनार में वेब दुनिया से जुड़ी विश्व स्तरीय कंपनियां सीटीआरएलएस(CtrlS), पैरेलल्स( lI Parallels), इंटेल (intel) और सिमेंटेक(Symantec) जैसी कंपनियां शामिल हुई। इस सेमिनार में मुंबई आधारित ‘आदित्य मीडिया’ को भी आमंत्रित किया गया।

बताया जाता है कि मुंबई आधारित ‘आदित्य मीडिया’ के सीईओ आदित्य ने इस क्षेत्र में विश्व से जुड़ी कंपनियों के साथ एक विश्वास का रिश्ता कायम किया। आदित्य मीडिया ने उपभोक्ताओं के लिये हमेशा उच्च गुणवता वाली सुविधा मुहैय्या करायी। इसी को ध्यान में रख विश्व की जानी मानी संस्था डब्ल्यूएचडी (WHD) ने 21 मई को मुंबई में आयोजित सेमिनार में आदित्य मीडिया को आमंत्रित किया। इसपर आदित्य मीडिया के सीईओ आदित्य का कहना है वे इससे प्रसन्न है कि उनके काम को देखते हुए उन्हें इस सेमिनार में बुलाकर सम्मान दिया गया।

बहरहाल, आज के दौर में आप कंप्यूटर के बिना किसी काम की कल्पना नहीं कर सकते। इंटरनेट की दुनिया है। इसके मार्फत कोई भी जानकारी सेकेंडो में दुनिया के एक कोने से दूसरे कोने में हासिल हो जाता है। यह माध्यम आजकल कई देशों में लोकतंत्र के समर्थन में क्रांति का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। यह कहना है ‘आदित्य मीडिया’ के सीईओ आदित्य का।

वेब के लिये ‘आदित्य मीडिया’ का मुख्य काम डोमेन नेम और होस्टिंग करना है। इस क्षेत्र में इनकी विश्वसनीयता सराहनीय है। इनकी कंपनी अपने उपभोक्ताओं को हमेशा समय पर सहायता उपलब्ध कराती रहती है। ‘आदित्य मीडिया’ सभी तरह की वेबसाइट और पोर्टल बनाती है, चाहे वह मीडिया से जुड़ा हो या फिल्म से या व्यापार से या किसी कंपनी के लिये वेब बनाना हो।

मुंबई आधारित ‘आदित्य मीडिया’ के सीईओ आदित्य का कहना है कि कंपनी की नीति है विश्वास। इसी विश्वास के कारण ‘आदित्य मीडिया’ का नाम देश ही नहीं विदेशों में भी है। इसका ताजा उदाहरण है मुंबई के होटल रैनेसन्स में आयोजित विश्वस्तरीय सेमिनार में ‘आदित्य मीडिया’ को आमंत्रित करना।