शकील और मेमन पर प्रतिबंध

 शकील और मेमन पर प्रतिबंध

अमेरिका अब भारत के मोस्ट वांटेडे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का मन बना चुका है। इसी कड़ी में अमेरिका ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के दो साथियों छोटा शकील और टाईगर मेमन पर प्रतिबंध लग दिया है। इससे पहले मुंबई हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद को पकड़ने या पकड़ने में मदद करने वालों के लिये अमेरिका ने 50 करोड़ रूपये का ईनाम की घोषणा कर रखी है।

अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने कहा कि छोटा शकील और टाइगर मेमन का दाऊद इब्राहिम के आपराधिक संगठन में अह्म भूमिका हैं। और दोनो पर मादक पदार्थों की तस्करी में भूमिका के चलते प्रतिबंध लगाया गया है।

दाऊद की कंपनी डी कंपनी के नाम से मशहूर है। इस कंपनी के बैनर तले हर तरह के अपराध को अंजाम दिया जाता है।

छोटा शकील अपराध जगत का बड़ा नाम है और इसे दाऊद इब्राहिम का दाहिना हाथ माना जाता है। अमेरिका का कहना है कि छोटा शकील के मार्फत हीं अन्य आपराधिक और आंतकी संगठनों के जरीये गठजोड़ किया जाता है। छोटा शकील 57 साल का हो चुका है।

1993 के मुंबई बम धमाके का आरोपी 52 वर्षीय टाइगर मेमन अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का दूसरा विश्वसनीय साथी है। बताया जाता है कि दक्षिण एशिया में डी कंपनी के व्यापार की जिम्मेदारी इसी की है।

विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय के निदेशक एडम जूबिन ने कहा, ''वित्त विभाग दक्षिण एशिया में अपराध और आतंकवाद के घटजोड़ पर पैनी नजर रखता है और आज की कार्रवाई दुनिया के सबसे बदनाम आपराधिक संगठनों में से एक के विरूद्ध है।''

भारत दाऊद इब्राहिम और उससे जु़ड़े लोगों के खिलाफ लगातार अंतरराष्ट्रीय मंच पर आवाज उठाता रहा है लेकिन अमेरिका ने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब से दुनिया का सबसे मोस्ट वांटेड आंतकवादी ओसामा बिंद लादेन पाकिस्तान में मिला है तबसे अमेरिका का नजरीया पाकिस्तान की ओर से बदल गया। अमेरिका को लगने लगा है कि पाकिस्तान उसे लगातार धोखा देता रहा। आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई के नाम पर अमेरिका से पैसे लेते रहा और ओसामा को भी संरक्षण देता रहा।

शकील और मेमन पर प्रतिबंध के मायने –

इसका साधारण सा अर्थ यही है कि छोटा शकील और टाइगर मेमन अमेरिका में कोई कारोबार नहीं कर सकेगा। कोई भी अमेरिकी इनसे व्यापारिक संबंध नहीं रखेगा। इतना हीं नहीं यदि इन दोनो का कोई संपत्ति अमेरिका में है तो उसे जब्त कर लिया जायेगा।